सोनभद्र

राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित हुई डा शालिनी गुप्ता

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) बेसिक शिक्षा विभाग में म्योरपुर ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय मुर्धवा की शिक्षिका डा शालिनी गुप्ता को शिक्षक दिवस पर राज्य अध्यापक पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।
शिक्षक दिवस पर उन्हें राज्य मंत्री गुलाब देवी व शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया। उन्हें 25 हजार रूपये की धनराशि एवं मां सरस्वती की प्रतिमा भी प्रदान किया गया है।
डॉ. गुप्ता को यह सम्मान शिक्षा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला है। वह नवीन शिक्षण पद्धतियों का प्रयोग करती हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहती हैं।
जौनपुर की निवासी डा गुप्ता पिछले 19 वर्षों से बेसिक शिक्षा परिषद में अध्यापन कार्य कर रही हैं। उन्होंने परास्नातक और पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। वह कठिन विषयों को सरल तरीके से पढ़ाती हैं। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की मदद करती हैं। कक्षा 8 के बाद भी कई बच्चों की आगे की पढ़ाई में सहयोग करती हैं। उनके विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कई पुरस्कार जीते हैं। डॉ. गुप्ता का मानना है कि सरकारी विद्यालयों में आने वाले कमजोर पृष्ठभूमि के बच्चे भी शिक्षकों के सहयोग से आगे बढ़ सकते हैं। डॉ. गुप्ता के इस चयन से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रेणुकूट नगर के बुद्धिजीवियों और अभिभावकों ने इस उपलब्धि को पूरे जनपद के लिए गौरव की बात बताया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने कहा कि यह शिक्षा विभाग के लिए गौरव की बात है। इससे बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अन्य शिक्षकों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने डॉ. गुप्ता को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App