सोनभद्र

मारकुंडी हनुमान मंदिर के कमरे से चोरी हुआ टुल्लू पम्प को चोरों ने लौटाया,पुजारी बाबा ने कहा हुआ चमत्कार,ग्रामीणों में बना चर्चा का विषय

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी ग्राम सभा का प्राचीन हनुमान मंदिर के प्रागंण से रात में कमरे में लगा टुल्लु पम्प चोरों द्वारा चुरा लिया गया था, जिसकी जानकारी सुबह पुजारी बृजभूषण यादव को हुई। वहीं स्थानीय ग्रामीणों को इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण महिला पुरुष युवाओं में जन आक्रोश भर गया, साथ ही क्षेत्र में चोरी की इस घटना को लेकर आम जन मानस में चर्चा का विषय बन गया था।

जिसकी नवयुवकों द्वारा जगह जगह छानबीन भी शुरु कर दिया था। जिससे चोरों में खलबली मच गई थी। जिसके परिणाम स्वरूप शनिवार के भोर में चोरों ने चोरी की गई टुल्लु मोटर पम्प को सुरक्षित प्राचीन हनुमान मंदिर के प्रांगण में रख कर फरार हो गये। जो कि क्षेत्र में कौतूहल का विषय बन गया है।

वही हनुमान मंदिर के पुजारी बाबा बृजभूषण यादव ने बताया की चोरी की इस घटना की सूचना गुरमा पुलिस चौकी को देने के पश्चात प्राचीन मंदिर में विद्यमान शक्तिमान प्रभु हनुमान जी से भी अपनी शक्ति भक्ति की गुहार लगाई थी, जिसे प्रभु ने अपने भक्तों की गुहार को सुन लिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App