सोनभद्र

ग्रामीण नेतृत्व विकास कार्यशाला का समापन: जल संरक्षण और रोजगार पर जोर

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)म्योरपुर ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम में पंच परमेश्वर विद्या पीठ के तत्वाधान में आयोजित ग्रामीण नेतृत्व विकास कार्यशाला का शनिवार को जल सरंक्षण के विशेषज्ञ चंदन शुक्ला के संबोधन और शुभा प्रेम के ग्राम सभा की भागीदारी और जल सरंक्षण के आह्वान के साथ संपन्न हुआ।इस मौके पर श्री शुक्ला ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान है और खेती बागवानी में सबसे ज्यादा रोजगार की संभावना है। जिले के दक्षिणांचल में खेती के लिए सबसे ज्यादा पानी की समस्या है जबकि यहां 11 सौ एम एम वर्षा होती है उसे हमे संरक्षित करना है। कंटूर बंदी,लूज बोल्डर स्ट्रेचर, तालाब, अर्दन गली प्लक जैसे माध्यमों से हम जल को रोक कर धरती में संरक्षित कर अच्छी खेती कर रोजगार बढ़ा सकते है।उमेश चौबे और ,रमेश यादव, ने तीन दिनों में पंचायत राज्य पर चर्चा को लेकर नई दिशा देने का प्रयास किया इसके पूर्व शुक्रवार की देर शाम दशरथ मांझी फिल्म दिखा कर परिश्रम और बदलाव के महत्व पर प्रकाश डाला गया। मौके पर विमल सिंह,देवनाथ सिंह,नीता, सुरेश कुमार,केवला दुबे,प्रशांत दुबे,दीपचंद,प्रेम दयाल,शिव नारायण यादव,मीना,सुनीता, जय किशुन, समेत 54 गांव के 54 लोग उपस्थित रहेफोटो

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
Download App