सोनभद्र

JTRC IIT कानपुर की गोवा कार्यशाला में होंगे जगत नारायण विश्वकर्मा, और आनंद गुप्ता

वार्षिक कार्यशाला में पर्यावरण और स्वास्थ्य पर केंद्रित होगी विशेष चर्चा

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय समाजसेवी और पर्यावरण कार्यकर्ता जगत नारायण विश्वकर्मा और बीना के आनंद गुप्ता को JTRC IIT कानपुर की वार्षिक कार्यशाला गोवा में आमंत्रित किया गया है। इस कार्यशाला में वे “सिंगरौली–सोनभद्र में प्रदूषण की स्थिति और उसका मानव जीवन पर प्रभाव” विषय पर अपने विचार और अध्ययन प्रस्तुत करेंगे।बताया जा रहा है कि कार्यशाला में देशभर से पर्यावरणविद, शोधकर्ता और नीति-निर्माता शामिल होंगे। जगत नारायण विश्वकर्मा और आनंद स्थानीय स्तर पर चलाए गए अपने अभियानों और प्रदूषण से प्रभावित लोगों के अनुभवों को साझा करेंगे।समाजसेवी का कहना है कि कार्यशाला में शामिल होने को लेकर उत्साहित जगत नारायण विश्वकर्मा ने कहा, “सोनभद्र और सिंगरौली का इलाका खनन और औद्योगिक गतिविधियों की वजह से लगातार प्रदूषण की मार झेल रहा है। इसका असर नदियों, खेतों और सबसे ज्यादा आम लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इस मुद्दे को राष्ट्रीय मंच पर उठाना जरूरी है।”विशेष महत्व
विशेषज्ञों का मानना है कि इस कार्यशाला से सोनभद्र और सिंगरौली की वास्तविक समस्याओं को देश के बड़े शोध संस्थानों और नीति-निर्माताओं के सामने रखने का अवसर मिलेगा। इससे प्रदूषण रोकथाम के ठोस उपाय सुझाए जाने की संभावना है।

स्थानीय लोगों की उम्मीद
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जगत नारायण विश्वकर्मा जैसे प्रतिनिधि जब बड़े मंचों पर क्षेत्र की बात रखते हैं, तो सरकार और संस्थानों का ध्यान जरूर जाता है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस कार्यशाला से प्रदूषण कम करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।राष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाने और ठोस पहल के लिए एन जी टी से लेकर हिमाचल ,दिल्ली कानपुर,लखनऊ वाराणसी,कलकत्ता,मुंबई जैसे जगहों के मंचों पर उठाया है।साथ ही रिंहद और रेणुका नदी के उद्योगों की राख छोड़े जाने,फ्लोराइड युक्त पानी से फ्लोरोसिस की बीमारी को लेकर आवाज मुखर करने में जुटे है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App