सोनभद्र

बीजपुर पुलिस ने घर से लापता बच्चों को 24घंटे के किया बरामद

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी अवासीय परिसर के एक विद्यालय से कक्षा 8 के चार छात्रों के लापता होने का मामला सामने आने से हड़कम्प मच गया।
गुरुवार को चार बच्चे विद्यालय जाने के लिए घर से स्कूल के लिए निकले लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचे तो परिजन परिजन परेशान हो गए और विद्यालय पहुच गए जहां पर पता चला कि चारो बच्चे आज विद्यालय आये ही नही हैं।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया।
थाना प्रभारी अखिलेश मिश्र ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली हमलोग हर पहलू पर खोजबीन शुरू कर दिए मोबाइल लोकेशन के आधार पर पता चला कि बच्चे अभी वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर हैं तत्काल जीआरपी को सूचित किया। जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया।
बीजपुर ले आकर पूछताछ करने पर बच्चों ने अपना नाम शिवम मिश्र (12), आयुष प्रजापति, मनीष यादव और सत्यम पनिका के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि वे पारिवारिक नाराजगी के कारण घर से भागे थे। बच्चों ने स्कूल न जाकर बीच रास्ते से ही घूमने की योजना बनाई थी।
बीजपुर पुलिस ने जीआरपी वाराणसी से बच्चों की सुपुर्दगी लेकर उन्हें शुक्रवार को सकुशल वापस लाया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 24 घंटे के भीतर ही बच्चों की बरामदगी हो गई, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App