सोनभद्र

झाडू लेकर प्रदर्शन करती सफाई कर्मी मानदेय वृद्धि कोई लेकर हड़ताल पर गए मेडिकल कालेज के सफाई कर्मी, सफाई व्यवस्था धडाम

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) वेतन वृद्धि की मांग को लेकर शुक्रवार की सुबह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। इस दौरान हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारियों ने झाडू और वाइपर लेकर जिला अस्पताल गेट में एकत्र होकर अपनी एजेंसी
(एसएमसी) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का आरोप था कि एजेंसी ने एक साल पहले वेतन बढ़ाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक उस पर कोई अमल नहीं किया गया।
बताते चलें कि वर्तमान में मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में 40 सफाई कर्मी तैनात है। अस्पताल के आपरेशन थियेटर, लेबर रूम सहित अन्य स्थानों पर सफाई कर्मी तैनात किया गया है, लेकिन हड़ताल के कारण जिले के सबसे बड़े अस्पताल में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। इधर, साफ सफाई बंद होने से इमरजेंसी से लेकर आईसीयू, मेडिसिन वार्ड, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, शिशु रोग विभाग, ओपीडी में सुबह से साफ सफाई नहीं हुई है। जगह-जगह गंदगी फैल गई, शौचालयों की स्थिति बेहद खराब हो गई। इससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आने वाले दिनों में यह समस्या और अधिक बढ़ सकती है। गंदगी के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर सफाई न हुई तो संक्रमण के कारण अन्य बीमारियों से भी जूझना पड़ सकता है। इधर सफाईकर्मियों का कहना है कि उनसे लगातार काम करवाया जा रहा है, लेकिन समय पर वेतन नहीं बढ़ाया जा रहा। एजेंसी सिर्फ आश्वासन देती रही है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ गया, उन्होंने सीधे तौर पर चेता दिया है कि जब तक मानदेय बढ़ोत्तरी नहीं होगी, सफाई कर्मी काम पर नहीं लौटेंगे। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि पिछले एक वर्ष से एजेंसी से 7800 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से पारिश्रमिक मिलता है। एजेंसी से मानदेय बढ़ाने को लेकर बातचीत हुई थी। एजेंसी के पदाधिकारी ने कहा था कि अगले दिन से ही प्रतिदिन के हिसाब से पारिश्रमिक बढ़ा दिया जाएगा, लेकिन एक वर्ष से केवल अधिकारी घोषणाएं कर रहे हैं। सफाईकर्मियों ने बताया कि उन्हें जब भी इलाज की जरूरत पड़ती है तो कम्पनी की तरफ से कोई सुविधा नहीं दी जाती साथ ही बीमारी में सूचना देकर अवकाश लेने पर भी पैसा काट लिया जाता है।इनसेटहरकत में आया एजेंसी, सुपरवाइजर कर रहे सफाईकर्मियों का मान-मनौवलसोनभद्र। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने के बाद कम्पनी के सुपरवाइजर हड़तालरत सफाईकर्मियों से बात कर मनाने का प्रयास कर रहे हैं, सोमवार को कम्पनी के मैनेजर आएंगे और इस संबंध में विस्तृत बातचीत करेंगे। तब तक के लिए हड़ताल स्थगित कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान सफाई कर्मी शिवकुमारी, आशा, राजेंद्र प्रजापति, श्यामलता, लीलावती, कलावती, अनीता, शेषमणि, कमली, अवधेश, अनीता, आशा, दिनेश, बसुही, शिवकुमार, लल्लन, पंकज आदि सफाईकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App