सोनभद्र

राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के माची में जन समस्याओं को लेकर आयोजित हुआ भाकपा का जन चौपाल।

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता)
नगवां बांध को स्थापित कराने का ग्रामीण आज भी झेल रहे हैं विस्थापन का दंश
शुक्रवार, सदर विधानसभा क्षेत्र के सुदूर क्षेत्र माची गांव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व खेत मजदूर यूनियन के बैनर तले देर शाम तक चला ग्रामीणों का जन चौपाल । जहां विभिन्न समस्याओं के साथ जल, जंगल, जमीन व मौलिक अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए उपस्थित विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने पार्टी के प्रति अपनी एकजुटता दिखाते हुए लाल सलाम के नारे का आगाज़ किया और पार्टी के बैनर तले अपनी समस्याओं को लेकर लड़ाई को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई ।

जन चौपाल में नगवां बांध के विस्थापितों और जलमग्न हुए गांव के लोग उपस्थित रहे । जहां उपस्थित लोगों ने अपनी व्यथा और दर्द को बयां करते हुए कहा कि बांध निर्माण के दौरान उन्हें पास के जंगल क्षेत्रों में ज़मीन दे कर बसाया गया था। लेकिन उन्हें उस जमीन पर मालिकाना हक आज तक नहीं दिया गया है। आज स्थिति यह है कि उस जमीन को वन विभाग अपनी जमीन बता कर उन्हें कई प्रकार से प्रताड़ित कर रहा है। वन विभाग उनकी खेती को जेसीबी मशीन से नष्ट कर उन्हें बेदखल करने की पूरी कोशिश कर रहा है और मानसिक व आर्थिक शोषण करते हुए मुकदमे दर्ज कर रहा है। जबकि नगवा गांव के सैकड़ों की संख्या ग्रामीणों ने नगवां बांध को स्थापित कराने में उन्होंने अपने पूर्वजों की जमीन और अपने बने बनाए घर गृहस्थी का त्याग कर दिया है। आज स्थिति विपरीत हो गई है, लोग अपने को बेघर समझ कर बंजारे की तरह जीवन यापन करने पर मजबूर हैं। लोगों के पास मतदाता परिचय पत्र है, राशनकार्ड है, आधार कार्ड है, वह सभी प्रकार के चुनावों में वोट भी देते आ रहे हैं वन विभाग और संबंधित अधिकारी तीन पीढ़ी का रिकॉर्ड मांग रहे हैं, जबकि वन अधिकार अधिनियम में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों पर लगाम लगाने की मांग की और विस्थापन नीति और वनाधिकार का लाभ दिलाने की बात कही, नहीं तो वह इसके लिए लामबंद हो कर लाल झंडे के नीचे बड़े आंदोलन का रास्ता अख़्तियार करेंगे।
जहां जन चौपाल को भाकपा के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा, सहसचिव कामरेड देव कुमार विश्वकर्मा, खेत मजदूर यूनियन के नेता कामरेड चन्दन प्रसाद ( पूर्व प्रधान – डोरिया) व कामरेड राम जनम मौर्या ने संबोधित किया और ग्रामीणों की समस्यायों को प्रशासन तक पहुंचाने तथा समस्याओं के समाधान हेतु आंदोलन की बात कही। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों में कांता, सुरेश, अमरनाथ अगरिया, नंदू गुर्जर, रामराज, रामपति बिंद, नौरंग अगरिया, करमू अगरिया व नन्दू यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता मांची के प्रधान भुनेश्वर जी ने तथा संचालन सरोज मास्टर जी ने किया।
……

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App