सोनभद्र

दुद्धी में दुबारा नकाबपोश बदमाशों का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

दुद्धी। स्थानीय क़स्बे के डीसीएफ कॉलोनी में शुक्रवार की रात्रि करीब तीन बजे करीब 3-4 की संख्या में नकाबपोशों ने चहलकदमी कर रहे थे। उसी बीच सीसीटीवी लगे कैमरे से सायरन की आवाज सुनकर नकाबपोश बदमाश भागने लगे। नकाबपोश बदमाशों को देखकर लगता है जैसे कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। वारदात को अंजाम देने आये नकाबपोश लोंगो की जगने की आहट पाकर बिना वारदात को अंजाम दिए उसी रास्ते से वापस हुए जिस रास्ते से वो आये थे। नकाबपोशों की पूरी गतिविधियां एक प्रतिष्ठित परिवार के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जबकि सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाले नकाबपोश दुद्धी के डीसीएफ कालोनी में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के आवास के आस पास मंडराते नजर आ रहे हैं। इस वार्ड में नगर के सबसे महत्वपूर्ण लोगों की रिहायसी आवास है। इस वार्ड क्षेत्र में मुंसिफ मजिस्ट्रेट, नगर पंचायत चेयरमैन, जिला पंचायत सदस्य बघाडू सहित अध्यापकों की संख्या बहुतेयात हैं। इस तरह की घटना की विडियो पिछले 8 माह पहले भी हुई थी। जिसमें हथियार के साथ नकाबपोश बदमाश नगर के मस्जिद वाली गली में दिखाई दिए थे। शनिवार की सुबह पुलिस को नकपोशों की चहलकदमी होने की भनक लगते ही पुलिस ने उक्त स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। उधर दुद्धी क़स्बे नकाबपोशों की चहलकदमी की सूचना क़स्बे में फ़ैलते ही नगरवासी भय में हो गए। जिसको इसकी खबर मिल रही उनके चेहरे पर सिकन पड़ने लग रही है लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस रात्रि में लगातार क़स्बे में चक्रमण कर रही है। पुलिस रात में डीसीएफ कालोनी में गश्त किया है। रात्रि में घटना को अंजाम देने आए संदिग्ध रात्रि में ही हूटर की आवाज सुनकर भागे है। फुटेज से इसकी पहचान की जा रही है। उन्होंने नगरवासियों से अपील किया है कि लोग रात्रि में चौकन्ने रहे अपने बाइक व स्कूटी वाहनों को जो सड़क पर खड़े रखते है, उसे घर के अंदर रखें। क़स्बे में संदिग्ध गतिविधियों पर बराबर ध्यान बनाये रखे और शंका होने पर पुलिस को इसकी सूचना दें।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा बेटियां प्रतिभाशाली होती हैं, उनकी शिक्षा जरूरी - ऋतु सिंह पटेल
Download App