सोनभद्र

स्टॉक 520 योरिया खाद के लिए उमड़े हजारों किसान

भीड़ को काबू करने मे जुटी पि.ए.स.सी बल

सपा नेता ने लेम्पस के अधिकारीयों पर यूरिया ब्लेक करने का लगाया आरोप

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर ब्लाक परिसर मे गुरुवार को सरकारी लेम्पस पर जैसे ही किसानो को यूरिया वितरण का पता चला म्योरपुर न्याय पंचायत सहित किरविल, आरंग पानी, सागोबाँध, न्याय पंचायत से करीब हजारों की संख्या मे किसान सुबह 6 बजे से ही लेम्पस पर पहुंच लाइन लगा अपनी बारी का इंतजार करने लगे बाढ़ता भीड़ देख लेम्पस के सचिव द्वारा म्योरपुर पुलिस को सुचना दिया गया सुचना पा म्योरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक कमल नयन दुबे ने भीड़ को काबू करने के लिए एक प्लाटून पी.एस. सी बल को लेमप्स पर भेजना पड़ा लेम्पस सचिव द्वारा म्योरपुर न्याय पंचायत के किसानो को यूरिया खाद बाटने के लिए न्याय पंचायत क्षेत्र मे पढ़ने वाले गाँव को पढ़ कर सुनाया गया इसके

बाउजूद किसान हटने को तैयार नहीं दिखे किसान जय प्रकाश ने बताया की किरविल आरंगपानी म्योरपुर लेमप्स पर दौडते हुए आज नौ दिन हो गया पर आज तक खाद नहीं मिला राज कुमार किसान ने आरोप लगाया की मैं आरंगपानी लेमाप्स पर गया था लेकिन लाइन मे लगने के बाद हमें खाद नहीं मिला जो बिना लाइन का था उसे खाद दे दिया गया गाँव के बड़े किसान सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया की मैं 80 बीघा जमीन का कस्ट कार हु एक सप्ताह पहले दो बोरी यूरिया मिला हैँ धान मेरा सुख रहा हैँ खाद के अभाव मे आज बोल रहे हैँ अभी नहीं मिलेगा
भाजपा नेता पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुजीत कुमार ने लेम्पस के अधिकारों पर लारोप लगते हुए कहा की म्योरपुर लेम्पस पर शनिवार को खाद आ गया हैँ लेकिन रविवार सोमवार को ना बाट कर आज गुरुवार को बांटा जा रहा हैँ

इससे साफ दिखता हैँ की ये अधिकारी पर्याप्त मात्रा मे खाद होने के बाउजूद समय से यूरिया खाद नहीं बाट रहे है ये अधिकारी सरकर की छवि ख़राब करने पर उतारू हो गये है
वही प्रधान संघ अध्यक्ष व महासचिव सपा प्रेमचंद्र यादव ने कहा की कहा की लेमप्स के अधिकारी कहा रहे है कर्मचारियों की कमी है शनिवार को खाद आई है आज तक वितरण नहीं हो पाया किसान तो आएंगे ही खेती किये है इनकी काला बाजारी चल रहा है गुप्त सुचना मिली है की स्थानीय दुकानदारों से कमीशन लेते है ज़ब उनका खाद बिक जाता है तब ये सरकारी गोदाम का खाद बाटते है मैं सेल फोन से ए.सी.ओ सर को फोन किया तो उनके द्वारा बताया गया की सचिव नहीं हैँ कर्मचारी की कमी है तो खण्ड विकास अधिकारी से मांग करते खाद बाटने के लिए तो खाद बट गयी होती तो हो सकता है आज दूसरी खेप मिलती खाद ये इनकी लापरवाही है कहा की आप रात का ब्लाक परिसर एव बाहर मे लगे सीसी कैमरा का फुटेज निकलवा लीजिये आज रात मे लेमप्स से यूरिया बाहर गयी है जिसका फायदा बाहर की दुकानदार उठा उची दाम पर 600 से 1000 प्रति बोरी तक यूरिया बेच रहे है एडिसियो अजय कुमार ने बताया की खाद पर्याप्त मात्रा मे है सरकार के मंशा के अनुसार यूरिया खाद वितरण किया जा रहा हैँ किसान सहयोग नहीं कर रहे हैँ कई न्याय पंचायत के किसान यूरिया लेने एक लेमप्स पर आ जा रहे जिस कारण यूरिया खाद वितरण करने मे दिक्क़त आ रही है इस मामले मे ज़ब ए. आर देवेंद्र कुमार सिंह से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन रिसिब नहीं हुआ

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र में पाक कला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, मुनिया ने हासिल किया पहला स्थान विवाहिता ने महुआ के पेड़ से फांसी लगाकर किया आत्महत्या अज्ञात कारणों से दुकान के सामने खड़ी कार मे लगा आग शक्तिनगर पुलिस के सहयोग से आग बुझाया गया दुद्धी नगर में दो स्थानों पर अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज राजस्व टीम ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस को सौंपा कोन अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान, पदयात्रा भी निकाली शक्तिनगर मे कमल नयन दुबे ने अलविदा की नमाज सकुशल कराया सम्पन्न पावर एंजेल्स के सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता तथा जीवन कौशल की दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू इंस्टाग्राम का प्यार शादीशुदा युवक ने युवती से की कोर्ट मैरिज जिलाधिकारी के आदेश पर रोरवा पहुंची जांच टीम आवास व मनरेगा कार्यों की हुई जांच
Download App