सोनभद्र

एनटीपीसी रिहंद में तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य शुभारंभ

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता)। एनटीपीसी रिहंद में 29 से 31 अगस्त 2025 तक “हर गली, हर मैदान – खेले सारा हिंदुस्तान” थीम के अंतर्गत तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन सोनशक्ति स्टेडियम में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद) अनिल श्रीवास्तव ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों और दर्शकों को फिट इंडिया शपथ दिलाई तथा जीवन में स्वास्थ्य, अनुशासन और खेल भावना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया।

आयोजन के प्रथम दिन परियोजना परिसर स्थित केन्द्रीय विद्यालय, सेंट जोसेफ स्कूल और डीएवी विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न श्रेणियों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App