सोनभद्र

पास्को एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत एमपी के यूपी सीमा पर स्थित ग्राम सिरसोती बरन पुल से शनिवार सुबह पॉस्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में वांक्षित अभियुक्त को बीजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ एंव वारंटियों की गिरफ्तारी के क्रम में पुलिस टीम क्षेत्रीय भ्रमण पर थी इसी बीच जरिए मुखबिर सूचना मिली कि मु अ स70/25 धारा 87,137,2,65,, 1, बी एन एस तथा पास्को एक्ट 5/6 में पंजीकृत फरार अभियुक्त नीरज कहार पुत्र जोखन कहार निवासी ग्राम बरखी पिपरा थाना बारगवां जिला सिंगरौली एमपी के समीपी बार्डर यूपी में सिरसोती बरन पुल पर कही जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर भ्रमणशील पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर पहुंची तो पुलिस की गाड़ी देख आरोपी दबे पांव खिसकने लगा संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्परता बरतते हुए घेरेबंदी कर आरोपी को मौके से दबोच लिया। थाने लाकर पूछताछ और विधिक कार्रवाई के पश्चात उक्त मुकदमे में वांक्षित अभियुक्त को सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार के आदेश के निर्देश का पालन करते हुए न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दुनिया सिंह आरक्षी जितेंद्र कुमार पासवान शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
Download App