सोनभद्र

यूरिया की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त म्योरपुर में एक विक्रेता पुलिस हिरासत में 

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर विकास खंड क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में किसान धान की फसलों के लिए यूरिया के लिए सहकारी समितियों में लंबी लाइनों में धक्का मुक्की करने को विवश है,गुरुवार को आरंगपानी,म्योरपुर में पुलिस की मौजूदगी में यूरिया का वितरण होने पर भी अव्यवस्था फैली,महिलाओं में मार पीट व तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले शांति भंग में चालान भी किया,किसानों को मात्र एक बोरी ही यूरिया का वितरण किया जा सका,इन स्थितियों का लाभ

कतिपय खाद बीज विक्रेताओं द्वारा उठाया जा रहा था,महंगे दर पर यूरिया बिक्री की शिकायत किसानों द्वारा उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव से की,शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार को मौके पर भेजा जहां किसानों ने नौ सौ रुपए प्रति बोरी यूरिया बिकने की बात कही,नायब तहसीलदार द्वारा दुकानदार को म्योरपुर पुलिस के हिरासत में भेज दिया, एस डी एम दुद्धी निखिल यादव ने बताया कि निर्धारित मूल्य से ज्यादा दाम लेने और स्टॉक ज्यादा रखने के आरोप में दुकान सीज किया गया है

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व
Download App