सोनभद्र

भेड़ चोरी मामले में कोतवाली पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को भेड़ चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि धर्मदेव पाल पुत्र स्व केश्वर पाल निवासी ग्राम गुलालझरिया ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है की धर्मदेव पाल भेड़ी पालन का कार्य करता है। 6 अगस्त को रात्री करीब बारह बजे झरोखुर्द गांव में भेड़ी के झुंड के भेड़ी चरवाहा रामकृष्ण पाल पुत्र कृष्ण पाल ने देखा कि कुछ अज्ञात लोग भेड़ी को एक साथ लेकर को रात्रि में मुंह में गमछा बांधे आये और ले जाने लगे। चरवाहा जब रामकृष्ण पाल शोर मचाना शुरू किया तो भेड़ चोरों ने भेड़ पलको को दौड़ा दिया जिससे पशु पालक जान बचाने के लिए वापस अपने गांव में आ गए। पशु पालक व चरवाहों ने उक्त घटना की सूचना ग्रामीणों को दिया। ग्रामीण व पशु पालकों ने काफी खोजबीन किया। लेकिन कोई जानकारी नही मिल पाई। धर्मदेव पाल पुत्र स्व केश्वर पाल निवासी ग्राम गुलालझरिया के तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्यवाही में जुट गई। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा खोजबीन में भेड़ की झुंड व एक आरोपी कनहर नदी के किनारे गिरफ्तार की गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा करेंगे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व
Download App