सोनभद्र

रामलीला कमेटी गठित, कन्हैया बने अध्यक्ष, महामंत्री सुरेन्द्र गुप्ता

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी नगर की प्रमुख धार्मिक संस्था रामलीला कमेटी का गठन भारी गहमा-गहमी के बीच सम्पन्न हुआ। श्री संकट मोचन मंदिर पर शुक्रवार को आयोजित बैठक में समाज के सैकड़ों संभ्रांतजनों ने प्रतिभाग किया। बैठक में पिछले वर्ष की आय व्यय की समीक्षा की गई। इसके उपरांत नई कमेटी के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष पद के कई दावेदारों के बीच सामाजिक अगुवाओं ने इस प्रमुख संस्था के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पूर्व जेबीएस अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि को दिया गया। जबकि महामंत्री पद की जिम्मेवारी सुरेन्द्र कुमार गुप्ता को दी गयी। जिसका उपस्थितजनों द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट से पुरजोर समर्थन किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष श्री अग्रहरि ने उपस्थितजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि धर्म की रक्षा करते हुए, समाज की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने को प्रयासरत रहूंगा। इस मौके पर संरक्षक रामलोचन तिवारी, जितेन्द्र श्रीवास्तव,पंकज जायसवाल, रंजीत सेठ, लल्लन कसेरा, पंकज अग्रहरि,सुमित सोनी,अनिल कुमार,मोनू सिंह समेत सैकड़ो गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व
Download App