सोनभद्र

बेड़िया हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी और हुआ भंडारे का आयोजन

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय बेड़िया हनुमान मंदिर के प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण के छठी का कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया गया। भगवान के छठी के अवसर पर मन्नू तिवारी व ग्रुप की तरफ से भजन संध्या का प्रोग्राम सम्पन्न हुआ जिसमें भक्तो में भक्ति गीतों का लुप्त उठाया।
मंदिर के पुजारी आचार्य अनूप शुक्ला और भक्तगणों के द्वारा छठी में भव्य भंडारे का आयोजन हुआ जिसमे कढ़ी,चावल,बूंदी के प्रसाद का व्यवस्था किया गया था जिसमे क्षेत्र के सैकङो भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर खड़िया हनुमान मंदिर व बीजपुर बेड़िया हनुमान मंदिर के महंत गोपाल दास जी महाराज ने कहा कि जो भी भक्त भगवान के छठी का प्रसाद ग्रहण करते हैं वह पूण्य के भागीदार बनते हैं। भक्त सुनील तिवारी, पवन गर्ग,तारक नाथ दुबे,मनीष यादव,यसवंत सिंह
का भंडारे में विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर अनिल त्रिपाठी,उपेन्द्र प्रताप सिंह,इंद्रदेव सिंह,रामकृत गुप्ता सहित भारी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित
Download App