सोनभद्र

गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष रवि प्रकाश चौबे को सम्मानित किया गया

वैनी/ सोनभद्र( राजन गुप्ता )
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अजीत चौबे ने गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी रवि प्रकाश चौबे को सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लगातार 11 वर्षों से गुप्तकाशी दर्शन यात्रा को सकुशल संपन्न कराने एवं प्रकृति-पर्यावरण संरक्षण हेतु किए जा रहे अद्वितीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
इस अवसर पर यूथ आइकॉन सौरभ कांत पति त्रिपाठी, राकेश देव पांडेय, प्रकाश देव पांडेय, एवं पार्थ सारथी किरीट जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
श्री रवि प्रकाश चौबे जी विगत 35 वर्षों से समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में निरंतर सक्रिय हैं। प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए उन्होंने गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट की स्थापना की।
ट्रस्ट के माध्यम से हर वर्ष आयोजित होने वाली गुप्तकाशी दर्शन यात्रा एक सप्तदिवसीय भव्य यात्रा है, जिसमें न केवल सोनभद्र जनपद बल्कि झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती राज्यों से भी सैकड़ों साधु-संत व श्रद्धालु शामिल होते हैं। यह यात्रा माँ विंध्यवासिनी के दर्शन से प्रारंभ होकर बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में पूर्ण होती है। श्री चौबे जी ने समाज में पर्यावरण जागरूकता की अनूठी मुहिम भी छेड़ी है। वे पेड़ों को बचाने के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं तथा पेड़ों पर रक्षा सूत्र बाँधकर उन्हें काटने से रोकने और संरक्षण का संकल्प दिलवाते हैं। इसके साथ ही वे प्राकृतिक चिकित्सा एवं धुपन चिकित्सा जैसी भारतीय चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से आमजन को स्वस्थ रहने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि उनके इन समर्पित प्रयासों से प्रेरित होकर पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अजीत चौबे जी ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि श्री रवि प्रकाश चौबे जैसे समाजसेवी ही आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनका योगदान गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के साथ-साथ पूरे समाज को नई दिशा देने वाला है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करेंट की चपेट में आने से पति पत्नी की मौके पर मौत भीषण गर्मी में अंधाधुंध बिजली कटौती से लोग परेशान साइबर ठगी के शिकार दो लोगों के ₹45,150 रुपये पुलिस ने कराए वापस शादी के चंद दिनो बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत अर्द्धनग्न अवस्था मे मिला शव पुलिस की बड़ी कारवाई बोलेरो से अवैध शराब ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा को लखनऊ में 10 मई को राष्ट्रीय खेल रत्न से किया जायेगा सम्... सड़क हादसे में महिला की मौत टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार व्यापारियों की बैठक में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुई चर्चा शक्तिनगर पुलिस ने गुरुद्वारा से चोरी गए धार्मिक प्रतीक चिन्ह बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार बारात मे शामिल बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार जिला अस्पताल मे मृत घोषित
Download App