सोनभद्र

आकाशीय बिजली से मौतें रोकने के लिए तत्काल लगे तड़ित चालक यंत्र

खैराही की घायल महिलाओं से मिला एआईपीएफ का प्रतिनिधिमंडल
• 108 सरकारी एंबुलेंस सेवा हुई बदतर

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
कल आकाशीय बिजली से खैराही गांव में घायल हुई 9 मनरेगा महिला मजदूरों से आज ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट का प्रतिनिधि मंडल मिला। प्रतिनिधि मंडल में एआईपीएफ के जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका और युवा मंच की जिला संयोजक सविता गोंड, जिलाध्यक्ष रूबी सिंह गोंड शामिल रहे। म्योरपुर अस्पताल में भर्ती घायल महिलाओं के लीलावती, प्रमिला व लीला ने बताया कि आकाशीय बिजली लगने के बाद ग्राम प्रधान द्वारा बार-बार सरकारी एंबुलेंस बुलाने के बावजूद 108 की एंबुलेंस सेवा नहीं आई।.किसी तरह से निजी गाड़ी में लादकर प्रधान लोगों को म्योरपुर अस्पताल तक पहुंचा पाए। प्रतिनिधिमंडल ने इस पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। बड़े-बड़े दावों के बावजूद जमीनी स्तर पर 108 एंबुलेंस सेवा ठीक ढंग से काम नहीं कर पा रही है। एआईपीएफ नेताओं ने कहा कि सरकार से कई बार अनुरोध किया गया कि दुध्दी तहसील में बड़े पैमाने पर आकाशीय बिजली से लोगों की हर वर्ष मौतें होती हैं। इसलिए यहां तड़ित चालक यंत्र लगाया जाना चाहिए। अखिलेश सरकार से शुरू हुई है कार्रवाई आज तक पूरी नहीं हो सकी है। एआईपीएफ नेताओं ने सरकार से तत्काल दुद्धी में युद्ध स्तर पर तड़ित चालक यंत्र लगाने की मांग की ताकि लोगों की जिंदगी को बचाया जा सके। साथ ही मनरेगा कार्यस्थल पर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा और आकाशीय बिजली से सुरक्षित करने की व्यवस्था की भी मांग की।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बेसिक शिक्षा विभाग की वरीयता सूची जारी कोन अव्वल और नगवां फिसड्डी हिन्दी सेवा के लिए अलका केशरी को मिला ‘विद्या-वाचस्पति’ मानद सम्मान जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब एक्सप्रेस वे को सोनभद्र एक भी किसान व आदिवासी नही चाहता - संदीप मिश्रा “कृष्ण भक्ति में सजी रात, बिरहा ने जमाई महफिल खास” मौसम के उतार चढ़ाव से बच्चो की सेहत प्रभावित सर्दी जुकाम और बुखार के बढ़े मामले सोन संगम की तरफ से सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अनपरा थाना रेनुसागर चौकी का निरीक्षण कर यूपी एमपी बार्डर पर संदिग्ध वा... शिक्षक दिवस पर पीएम राजकीय इंटर कालेज कोन के शिक्षक सम्मानित
Download App