सोनभद्र

खाद की कमी के चलते सहकारी समिति पर धक्का मुक्की

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) धान की रोपाई के लिए सहकारी समितियों पर डीएपी खाद के कमी से किसानों में असंतोष है। नगवां ब्लाक के वैनी सहकारी समिति पर खाद के लिए धक्का मुक्की कई किसान कहते रहे कि पहले हम आए हैं सचिव से बहसबाजी भी हो रही थी।
अधिकांश किसान बगैर डीएपी खाद के ही अपनें खेतों में धान की रोपाई करने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि बगैर
डीएपी खाद के धान की रोपाई से उत्पादन पर खासा असर पड़ेगा और इसका खामियाजा हम सब को भुगतना पड़ेगा।

किसानों का कहना है कि हम लोग इससे पहले बगैर डीएपी खाद के धान की रोपाई नहीं किए थे। पता नहीं क्यों सहकारी समितियों और प्राइवेट दुकानों पर डीएपी खाद नहीं मिल रही है। सिर्फ उनके द्वारा पिछले एक पखवारे से डीएपी खाद शीघ्र आने के लिए का जा रहा था। हम लोग उनके आश्वासन पर हर रोज सहकारी समितियों
का चक्कर काट रहे थे।

प्राइवेट दुकानों पर एक नंबर की डीएपी खाद नहीं मिल रहा है किसानों द्वारा बताया गया कि हम सब सचिव से पहले काई बार पुछ रहें थे तो टाल मटोल कर डीएपी खाद आने वाली है
जब खाद आ गई तो सचिव द्वारा कम खाद दिया जा रहा है। जिस सम्बन्ध में सचिव उदयनाथ सिंह से वार्ता किया गया तो बताएं कि सिर्फ चार सौ बोरी डीएपी और तीन सौ अस्सी बोरी यूरिया खाद आई है इसी में सबको देना है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App