सोनभद्र

साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

मां महा मैत्रायणी योगिनी इंटर कॉलेज, म्योरपुर में साइबर जागरूकता अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में थाना म्योरपुर पुलिस टीम द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रकार जैसे – सोशल मीडिया हैकिंग, ओटीपी फ्रॉड, फिशिंग, साइबर बुलिंग, फेक आईडी, अश्लील सामग्री प्रसारण आदि विषयों पर जागरूक किया गया। ऑनलाइन सुरक्षित रहने की युक्तियां व डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सतर्कता बरतने के उपाय भी विस्तारपूर्वक समझाए गए।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का शांति व धैर्यपूर्वक उत्तर देते हुए उन्हें तकनीकी एवं कानूनी दृष्टिकोण से संतुष्ट किया गया। साथ ही, विशेष रूप से बालिकाओं को उनसे संबंधित अपराधों की पहचान व उनसे निपटने के प्रभावी तरीकों के बारे में जागरूक किया गया।
छात्राओं को सुरक्षा हेतु निम्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई:
• महिला हेल्पलाइन : 1090
• चाइल्ड हेल्पलाइन : 1098
• आपातकालीन सेवा : 112
• साइबर अपराध शिकायत : 1930
• साइबर पोर्टल : www.cybercrime.gov.in
थाना म्योरपुर की यह पहल युवा वर्ग को साइबर अपराधों से सजग करने, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने तथा समाज में अपराध के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App