सोनभद्र

नागपंचमी पर रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में नागपंचमी का त्योहार विधि-विधान और धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही।

परियोजना प्रमुख कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार श्रीवास्तव और वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्षा शिखा श्रीवास्तव के साथ एनटीपीसी के कई पदाधिकारी इस अनुष्ठान में शामिल हुए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी इस दिव्य अनुष्ठान में भाग लिया।

मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी अनन्त मोहन ने बताया कि मान्यता है कि नागपंचमी के दिन महादेव की पूजा विधि-विधान से करते हुए नाग देवता को दूध, लावा एवं फूल चढ़ाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

मंदिर समिति के उपाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी ने बताया कि नागपंचमी का त्योहार लगभग संपूर्ण भारत में मनाया जाता है। पूर्वोत्तर के राज्यों में इसे अत्यंत धूमधाम से मनाने की परंपरा रही है। सनातन संस्कृति में देवाधिदेव महादेव के गले के हार के रूप में नाग देवता का विशेष महत्व है।

शाम को रिहंदेश्वर महादेव का सोनी पांडे और उनके सहयोगियों द्वारा नाग देवता के प्रिय मखाना के लावा से अद्भुत श्रृंगार किया गया। हर-हर महादेव और बोल-बम के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम में मंदिर समिति के पदाधिकारियों और भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ किया। महादेव की आरती के साथ माता जगदम्बा, रामचन्द्र जी और हनुमान जी महाराज की आरती भी की गई। कार्यकारी निदेशक अनिल श्रीवास्तव और शिखा श्रीवास्तव ने आरती में भाग लिया और सभी के कल्याण की कामना की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App