सोनभद्र

सर्पदंश से बालिका की मौत, रात भर करते रहे ओझाई

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार की सुबह सर्पदंश से एक कक्षा सात की छात्रा की मौत हो गई। झारखंड के गढ़वा जिला के यूपी बॉर्डर से सटे गांव बिलासपुर में मंगलवार की आधी रात करीब एक बजे घर में पलंग पर सोई बालिका दुर्गा 14 पुत्र प्रदीप गुप्ता को सांप से डंस लिया। बगल में साथ सोई हुई माँ ने देखा कि करैत सांप डंस लिया है। परिजनों ने रात से सुबह तक ओझा के यहाँ झाड़फूंक में जुटे रहे। हालात सामान्य नही होने से बालिका दुर्गा को लेकर सीएचसी पहुँचे जहाँ चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। दुर्गा विंढमगंज के निजी स्कूल में क्लास 7 में पढ़ाई करती थी। परिजनों के लापरवाही से दुर्गा की मौत हो गई। मृत घोषित के बाद भी परिजन ओझा के यहाँ झाड़फूंक के लिए ले जाने के लिए परेसान थे। आस पास के लोगों ने चर्चा करने में पीछे नही रहे। चर्चाओं कहा जा रहा था कि प्रशासन इन ओझाओं को ढूँढ कर कार्यवाही करें ताकि ऐसे जगह पर समय न बर्बाद कर हॉस्पिटल समय से पहुँच जाएं ताकि उपचार नियमित समय से किया जा सके।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

दुद्धी। स्थानीय सीएचसी में बुधवार की सुबह ससुराल आये युवक की मौत हो गई। परिजनों द्वारा बताया जाता है कि राकेश पुत्र निवासी राजासरई डुभा बभनी मंगलवार को अपने ससुराल में साले के लड़के के मिट्टी में शामिल होने आया हुआ था। ससुराल में ठहरे राकेश की तबियत मंगलवार की रात करीब 3 बजे खराब होने लगी। राकेश अपने पत्नी को बुलाया और बताया कि बेचैनी के साथ घबराहट हो रही है। परिजनों ने सीएचसी दुद्धी में लाया। जहाँ चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App