सोनभद्र

नागपंचमी पर हुआ दंगल का आयोजन, पहलवानों ने दिखाया दम

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर क्षेत्र के तमाम गांवों में मंगलवार को नागपंचमी के अवसर पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपना दम दिखाया और सामने वाले पहलवान को परास्त किया। हर साल की तरह इस साल भी म्योरपुर खेल मैदान पर विशाल दंगल का आयोजन किया गया। म्योरपुर में नागपंचमी पर्व पर कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित होने की परंपरा है। इसे देखने आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। आयोजकों द्वारा विधि

विधान से पूजा अर्चना कुश्ती की शुरुआत कराई। इसके बाद छोटे, छोटे बच्चों ने भी अपने दांव-पेंच दिखाए और सामने वाले पहलवान को हरा दिया। उसके बाद बड़े पहलवानों के बीच कुश्ती शुरू हुई और एक से बढ़कर एक अखाड़ों के पहलवान अपने दांव से प्रतिद्वंद्वी को हरा रहे थे।रेफरी के रूप में डीएन गुप्ता और सोनू अग्रहरी ने अपनी प्रमुख भूमिका निभाई।इस दौरान कनक लता, गणेश जायसवाल,सुजीत अग्रहरी,हरि सिंह, सुनील अग्रहरि,अमित रावत,बबलू पासवान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।संचालन इम्तियाज अली ने किया। इससे पूर्व म्योरपुर क्षेत्र के तमाम गांवों में दूध ,लावा चढ़ाकर नाग देवता की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App