सोनभद्र

खेल-खेल में मासूम की कुएं में गिरकर दर्दनाक मौत

विंढमगंज सोनभद्रथाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जोरुखाड़ के घसिया बस्ती में आज गामा सिंह पुत्र देव चरन सिंह का 2 वर्षीय पुत्र अपने घर के पास बच्चों के साथ खेल रहा था। खेल-खेल में ही अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पास में बने एक कुएं में गिर गया।कुएं में गिरने से बच्चे को गंभीर चोटें आईं और उसने काफी मात्रा में कुएं का पानी भी पी लिया, जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई। परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में उसे दुद्धी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया।इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि गांव में खुले कुओं को ढकने और सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी कोई और त्रासदी न हो।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App