सोनभद्र

नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमख़म

जेबीएस के तत्वाधान में रामलीला मैदान पर देर शाम तक चला दंगल

दुद्धी,सोनभद्र- मदन मोहन तिवारी

जय बजरंग अखाड़ा समिति के तत्वाधान में नागपंचमी पर्व पर मंगलवार को दुद्धी खेल मैदान पर ऐतिहासिक दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र समेत पूर्वांचल के दर्जनों पहलवानो ने जबर्दस्त कुश्ती का प्रदर्शन कर, खूब वाहवाही लूटी व ईनाम बटोरे। शाम करीब चार बजे से शुरू हुए दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ आखाड़े का विधि विधान

पूर्वक पूजन करने के साथ हुआ।इसके बाद मल्ल युद्ध का प्रदर्शन शुरू होते ही दुद्धी,खजुरी,दिघुल,रजखड़, मझौली, अमवार, नगवां, कटौली,कटौधी के अलावा रेनुकूट,ओबरा,चोपन के साथ ही बलिया,गाजीपुर, गोरखपुर,आजमगढ़ के पहलवानो ने भी अपने कला व दाव पेंच का जबरदस्त प्रदर्शन किया। इसके पूर्व जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल व महामंत्री दीपक शाह की अगुवाई में महावीर मंदिर में स्थित केंद्रीय अखाड़ा से झंडा जुलुस ढोल नताशा के साथ निकला गया। जो समूचे नगर का भ्रमण करते हुए खेल मैदान तक पहुंचा। वहां हजारो लोगों की उपस्थिति में अखाड़ा की औपचारिकता पूरी करने के बाद दंगल प्रतियोगिता शुरू कराया गया।

दंगल में रेनुकूट के पहलवान परमहंस ने बीड़र के सुनिल को पटखनी देकर 31सौ रूपये का पुरस्कार जीता।इसी तरह डूमरडीहा के हिरामन यादव ने रेनुकूट के पप्पू को पटखनी देकर 11 सौ,सुनील झारोकला ने रेनुकूट के हिमांशु सिंह को पटखनी देकर 11 सौ, अनुज रेनुकूट ने मंजूर खान को चित कर 11 सौ का पुरस्कार जीता। इसके अलावा दर्जनों पहलवानों को बराबरी पर सांत्वना पुरस्कार दिया।निर्णायक की भूमिका धीरेंद्र सिंह व राकेश पहलवान के साथ पवन सिंह ने निभाई। संचालन रामपाल जौहरी ने की।
इस मौके पर चेयरमैन कमलेश मोहन,पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि,देवनारायण जायसवाल,भोला आढती,अजीत सिंह,अमरनाथ जायसवाल,दिनेश आढ़ती,पंकज कुमार बुल्लू,कृपाशंकर अग्रहरि समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सड़क हादसे में महिला की मौत टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार व्यापारियों की बैठक में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुई चर्चा शक्तिनगर पुलिस ने गुरुद्वारा से चोरी गए धार्मिक प्रतीक चिन्ह बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार बारात मे शामिल बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार जिला अस्पताल मे मृत घोषित फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया
Download App