सोनभद्र

एसडीएम दुद्धी व ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर का किया औचक निरीक्षण

दुद्धी सोनभद्र मदन मोहन तिवारी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप निजी मेडिकल स्टोर पर एसडीएम दुद्धी निखिल कुमार की अगुवाई में ड्रग विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। मंगलवार को कई दवा की दुकानों का निरीक्षण किया। मरीजों के लिए उपयोग में आने वाली प्रमुख दवाइयों के बारे में सघनता से जांच पड़ताल की गई। विभिन्न अंग्रेजी दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी

लिया। ड्रग इंस्पेक्टर राजेश मौर्य ने कई मेडिकल स्टोर के दवाइयों का सैम्पल लिया। दुकानदारों से दवाइयों के बिल सहित अन्य जानकारी लेते हुए विधिक कार्यवाही किया। एसडीएम दुद्धी निखिल यादव ने कहा कि नियमानुसार जन औषधीय केन्द्र व सीएचसी के समीप निजी मेडिकल स्टोर का निरीक्षण ड्रग विभाग द्वारा किया गया। दवाइयों में मिली खामियों को लेकर मेडिकल संचालकों को निर्देशित किया गया। शेष कार्यवाही हेतु पांच दिवसीय का अवसर देकर सभी पत्रावलियों को प्रस्तुत करने का निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल स्टोर पर किसी भी तरह की मनमानी नही होने दिया जाएगा।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App