सोनभद्र

बाउंड्रीवाल समेत विभिन्न विकास कार्यों के लिए जिलाध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

80 लाख की लागत से बदलेगी खेल मैदान की तस्वीर

दुद्धी,सोनभद्र- मदन मोहन तिवारी

नगर के टाऊन क्लब खेल मैदान के सुंदरीकरण हेतु मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता एवं चेयरमैन कमलेश मोहन ने भूमि पूजन कर, कार्य का शुभारंभ किया।
करीब 80 लाख की लागत से बनने वाले खेल मैदान की बाउंड्रीवाल, पुस्तकालय/स्टडी सेंटर, बहुद्देश्यीय खेल सुविधाएं हाल समेत अन्य विकास कार्यों का भूमि पूजन होने से खेल प्रेमियों एवं स्थानीयजनों में हर्ष का माहौल है। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि टाऊन क्लब खेल मैदान दुद्धी नगर की हृदयस्थली के रूप में विद्यमान है। जहाँ क्रिकेट,फुटबाल समेत विभिन्न आयोजन वर्ष भर होते रहते हैं। जिसे देखकर इसे और सुंदर व बेहतर बनाने के लिए आज भूमि पूजन किया गया है।शीघ्र ही नगरवासियों को एक सुंदर मैदान के रूप में यह फील्ड उपलब्ध होगा। चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि हमने क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों से वादा किया था कि शीघ्र ही फील्ड पर नेट/जाली सहित सुंदर बाउंड्रीवाल, पुस्तलालय/स्टडी सेंटर, बहुद्देश्यीय खेल सुविधाओं से युक्त हाल आदि का निर्माण कार्य कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि कोशिश होगी कि इस साल होने वाली क्रिकेट टूर्नामेंट के पूर्व ही नेट/जाली के साथ सुसज्जित बाउंड्रीवाल तैयार हो जाये।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं चेयरमैन नेसंयुक्त रूप से भूमि पूजन उपरांत नारियल तोड़कर किया। इस मौके पर डॉ लवकुश प्रजापति, भाजपा नेता सुरेन्द्र अग्रहरि, रामेश्वर राय मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, सभासद निरंजन कुमार,आनन्द कुमार,राकेश आजाद,सोनू खान,मोनू सिंह,अन्नू खान,धीरज जायसवाल,मोहित अग्रहरि,आमेश सिंह,लिपिक आलोक कुमार समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App