सोनभद्र

फिरौती के लिये घर मे घुस कर गोलीबारी करने वाले 2 आरोपी को तमंचा कारतूस के साथ पंकज पांडेय ने किया गिरफ्तार

मऊ फिरौती के लिये घर मे घुस कर गोलीबारी करने वाले 2 आरोपी को तमंचा कारतूस के साथ पंकज पांडेय ने किया गिरफ्तार।

नियामपुर मे घर मे गोलीबारी की कारित हुयी घटना मे 2 आरोपी गिरफ्तार के घटना मे प्रयुक्त 01 अदद कट्टा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस, 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर,बाइक बरामद। पुलिस अधीक्षक इलामारन के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी नगर अंजनी पांडेय के कुशल निर्देशन मे व प्रभारी निरीक्षक थाना सरायलखंसी पंकज पांडेय के नेतृत्व मे मुकदमा अपराध संख्या 335/ 25 धारा 109 (1),308(2) बीएनएस मे 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। नियामूपुर मे दिनांक 19.07.25 को 2 अज्ञात बाइक सवार लोगो ने टारगेट करके ग्राम नियामूपुर मे अरूण कुमार पुत्र रामाकान्त निवासी नियामूपुर सरायलखंसी के घर पर फिरौती मांगने व जान से मारने के उद्देश्य से फायर कर दिये थे, जिसके क्रम मे वादी मुकदमा अरूण कुमार द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 20.7.25 को मुकदमा अपराध संख्या 335/ 25 धारा 109 ( 1 ),308(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था।

सरायलखंसी की पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश व गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम मे उ0नि0 श्री अजीत चौधरी मय हमराह उ0नि0 श्री रविकान्त राय, उ0नि0 श्री बृजेश कुमार, उ0नि0 श्री रंजय कुमार सिंह, का0 पवन कुमार, का0 शशिकान्त, हे0का0 दिलीप पटेल, हे0का0 संतोष कुमार के द्वारा इलेक्ट्रानिक साक्ष्यो का प्रयोग व मुखबिर की सूचना पर 02 नफर अभियुक्त 1. मनीष यादव पुत्र लालजी यादव निवासी शेखअहमदपुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ 2. यदुनन्दन यादव उर्फ गोल्डेन यादव पुत्र लक्ष्मन यादव निवासी शेखअहमदपुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ को बड़ागांव राजभर बस्ती हनुमान मन्दिर के पास से समय करीब 1.10 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त यदुनन्दन यादव उर्फ गोल्डेन यादव के निशां देही पर उसके घर से 01 अदद अवैध कट्टा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस व 02 अदद खोखा कारतूस व घटना मे प्रयुक्त पल्सर बरामद किया गया है।

कड़ाई से पूछने पर बताये कि हम लोग साथ मिलकर लोगों को डरा धमकाकर पैसा वसूलने का काम करते हैं। इसीलिए हम लोगो ने मिलकर ग्राम नियामूपुर मे अरूण कुमार से (1 लाख) फिरौती की मांग किये थे परन्तु अरूण कुमार के मना करने पर हम लोगो ने लक्ष्य करके अरूण कुमार को जान से मारने की नियत से उसके घर मे फायर किया था जिसमे वह बच गया था। पुलिस के डर से हम लोग यहा वहा छिप रहे थे। आरोपी का चालान कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App