सोनभद्र

असमाजिक तत्वों ने तोड़ी हनुमान जी की मूर्ति, सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, मौके पर पुलिस

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज नगर के अम्बेडकर नगर चौक के समीप प्राचीन शिव हनुमान मंदिर में बीती रात को असमाजिक तत्वों ने हनुमान जी की मूर्ति खंडित कर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। मंगलवार की सुबह जब लोग मंदिर में दर्शन पूजन के किए गए तो हनुमान जी की मूर्ति गिरी देख दंग रह गए।

जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने सद्भावना का परिचय देते हुए तत्काल दूसरी मूर्ति मंगवाकर लगवाने का आश्वासन दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अम्बेडकर नगर में शिव हनुमान मंदिर में हनुमान जी का काफी मंदिर है। यहाँ पर आसपास के लोग दर्शन पूजन करते है, रोज की भांति मंगलवार की सुबह हनुमान जी का दर्शन करने पहुंचे तो लोगों ने देखा कि हनुमान जी मूर्ति क्षतिग्रस्त पड़ी है। मूर्ति के ऊपर का पोस्टर और फोटो फटा हुआ था। इधर जब आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इधर इस घटना की जानकारी किसी ने पुलिस को दिया। खबर पाते ही मौके पर चौकी इंचार्ज, सदर कोतवाल गोपाल जी गुप्ता पहुंचकर शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील किया। घटना की खबर पाते ही बीजेपी पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी समेत अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। श्री तिवारी ने इस घटना को सनातन धर्म का अपमान बताते हुए दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी हासिल किया। एएसपी ने बताया कि मामले की जाँच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ने चौकी इंचार्ज को तत्काल हनुमान जी की दूसरी मूर्ति मंगवाकर लगवाने का निर्देश दिया। मंदिर की पुजारी महराजी देवी ने बताया कि सुबह मंदिर की साफ-सफाई के लिए पहुंचे तो देखा की मूर्ति टूटी हुई थी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App