सोनभद्र

नवजात शिशु की मौत के बाद हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा, पुलिस जांच में जुटी

दुद्धी, सोनभद्र।(मदन मोहन तिवारी) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। रविवार को दुद्धी सीएचसी में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। बीते शुक्रवार की शाम को महिला फूलवंती देवी पत्नी रंगबहादुर निवासी बिडर ने छठे बच्चें को जन्म दिया। हॉस्पिटल में भर्ती के बावजूद नवजात मासूम बच्ची की तवियत बिगड़ गई। महिला हॉस्पिटल में चिकित्सकों व नर्स को काफी खोजबीन किया। हॉस्पिटल में कोई नही दिखाई दिया तो बाहर किसी निजी हॉस्पिटल में उपचार कराने ले गई। जहाँ नवजात शिशु की शनिवार को मौत हो गई। मौत के बाद महिला ने अपने मायके से आई माँ को दफनाने के लिए भेज दिया। इसकी जानकारी मिलते ही ससुर सहित अन्य लोग बच्चा गायब होने की सूचना देकर हंगामा खड़ा कर दिया। मृतक नवजात शिशु के माँ फूलवंती ने बताई की मेरे घर के सास ससुर पति कोई सहारा नही दिया। हॉस्पिटल में भर्ती हुए तभी कोई देखने तक नही आया। महिला फोन कर सभी को बुलाती रही लेकिन एक भी परिजन सुनने को तैयार नही हुए। जबकि मुंबई कमाने गए पति ने कहा कि मर जाओ हमे उससे कोई मतलब नही है। महिला ने बताई की मेरे नवजात बच्ची की मौत हो गई। तो हमने माँ के साथ भेजकर शव को नदी किनारे दफनवा दिया। मेरा एक लड़का और चार लड़कियां हैं। घर वाले हमेशा चार लड़कियों को लेकर ताना देते रहते हैं। मेरे बुरे वक्त में कोई नही था तो क्या करते जब पति ही साथ नही दिया। परिजनों के बुलाने पर डायल 112 हॉस्पिटल पहुँच कर पूछताछ करने में जुटी हुई है। केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी ने बताया कि शुक्रवार को 8:55 बजे महिला ने लडक़ी को जन्म दिया है। नवजात शिशु साढ़े तीन किलो का स्वस्थ बच्चा हुआ है। घरेलू मामले में कुछ अनहोनी होने की आशंका है। हॉस्पिटल में किसी भी तरह की कोई लापरवाही नही बरती गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App