सोनभद्र

प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों को बाटे गए सहजन के पौधे

वन विभाग ने बताया सहजन के सब्जी और साग के प्रयोग से लाभ
म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर ब्लॉक परिसर में शनिवार को वन विभाग ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे पौध वितरण के तहद डेढ़ सौ प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों सहजन के पौधे का वितरण खंड विकास अधिकारी दिनेश मिश्र और एडीओ पंचायत अजय सिंह रेंजर जबर सिंह के द्वारा वितरित किया गया। रेंजर श्री सिंह ने कहा कि सहजन का सब्जी और साग विभिन्न बिटमिंस और मिनरल ,खनिज लवण से भरपूर होता है।इसके साग सब्जी के प्रयोग से पेट की बीमारियां ठीक होती है। कहा कि आज कल बारह मासी सहजन भी आते है।और मौसमी सहजन भी उपलब्ध है।कहा कि पौध रोपण से साग सब्जी ,फल के अलावा पर्यावरण सरंक्षण में अहम योगदान है। ऐसे में हमें फल और साग सब्जी के मामले में स्वावलंबी होना जरूरी है। आह्वान किया कि हर घर में पौध रोपण किया जाए। वन दरोगा विजेंद्र कुमार सिंह ने नारा दिया कि बच्चे कम हो पेड़ हजार तब होगा परिवार खुशहाल। मौके पर लाभार्थियों के अलावा ब्लॉक और वन विभाग के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे ।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App