सोनभद्र

कनहर नदी में नहाने गए युवक डूबा, ग्रामीणों द्वारा खोजबीन जारी

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी)कोतवाली क्षेत्र के पिपरडीह गांव के शाहपुर में कनहर नदी में नहाने गए युवक डूब गया। ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन शुरू कर दिया है। बीते दिन सोमवार की शाम करीब छः बजे संतोष कुमार 35 पुत्र सुरेश निवासी शाहपुर पिपरडीह अपने बच्चे के साथ नहाने के लिए कनहर नदी में गया हुआ था। कनहर नदी में पहली डुबकी लगाने के बाद युवक दिखाई नही दिया। बच्चे व पड़ोसी युवक साथ मे गए हुए थे। कुछ देर तक देखा कि पानी मे डूबने के बाद बाहर नही निकल पाया। डूबे युवक के लड़का ने घर मे डूबने की बात बताई तो परिजनों में कोहराम मच गया। सैकड़ों ग्रामीणों सोमवार की देर शाम से रात भर खोजबीन किये लेकिन अभी तक कुछ भी पता नही चल पाया। ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव के लोग खोजबीन कर रहे हैं। कनहर नदी के किनारे तट पर कोरगी, जोरकहु, पिपरडीह, जाबर, महुली गांव की ओर सभी ग्रामीण परिजन खोजबीन में जुटे हुए हैं। एनडीआरएफ की टीम खोजबीन करें तो शायद डूबे युवक का पता चल जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App