सोनभद्र

22 करोड़ से अधिक का वाहन कर बकाया बोले एआरटीओ – बकाया वाहन निरुद्ध होने के उपरांत नियमानुसार कर दी जाएगी नीलामी

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) वाहन कर का बकाया लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे परिवहन विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) राजेश्वर यादव ने बताया कि जिले में कुल 938 वाहनों पर 22.76 करोड़ रुपये का कर बकाया है। इन सभी वाहन मालिकों को कार्यालय स्तर से डिमांड नोटिस भेजे जा चुके हैं। एआरटीओ राजेश्वर यादव ने सभी सम्मानित वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने बकाया वाहन कर का भुगतान तुरंत ऑनलाइन माध्यम से जमा करें। उन्होंने बताया कि दो त्रैमास या उससे अधिक की बकाया वाहनों को तत्काल थाने में निरुद्ध/बंद करने के परिवहन आयुक्त के निर्देश के अनुपालन में 22 जुलाई से 31 जुलाई तक बकाया वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया जायेगा। बकाया वाहन निरुद्ध होने के उपरांत नियमानुसार नीलामी करा दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि बकाया कर जमा नहीं किया जाता है, तो इन वाहनों की वसूली पत्र (आरसी) को भू-राजस्व की भांति वसूलने के लिए जिलाधिकारी को भेज दिया जाएगा। इस स्थिति में होने वाली समस्त कार्यवाही और उसके परिणाम की पूरी जिम्मेदारी वाहन स्वामी की होगी। परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे किसी भी कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए जल्द से जल्द अपने बकाया कर का भुगतान सुनिश्चित करें।

इनसेट

बकाया टैक्स जमा कराने के लिए कर रहे जागरूक

सोनभद्र। परिवहन विभाग के पीटीओ मनोज कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान बकाया कर वाहन मालिकों से संपर्क करके उन्हें बकाया टैक्स जमा कराने के लिए जागरूक कर रहे हैं। विभाग समय-समय पर संदेश और जागरूकता कार्यक्रम भी चला रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App