सोनभद्र

एसडीएम दुद्धी ने डूब क्षेत्र का किया निरीक्षण

शीघ्र मिलेगा पैकेज का चेक-एसडीएम दुद्धी निखिल यादव

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी) कनहर परियोजना डूब क्षेत्र के भिसुर गांव में एसडीएम दुद्धी निखिल यादव विस्थापित परिवार से मिलकर शीघ्र पैकेज लाभ का चेक देने का आश्वासन दिया। वृहस्पतिवार को भिसुर गांव के रामप्रसाद पुत्र विश्वनाथ, रमाशंकर पुत्र हरिनाथ, राम नेवाज पुत्र गनपत, भगवानदास पुत्र हरिनारायण, राजेन्द्र पुत्र हरिनारायण सभी से मुलाकात कर घर खाली कर दूसरे गांव में जाने की नसीहत दिया। एसडीएम दुद्धी ने रामनेवाज से वार्ता कर विस्थापित परिवारों की बात सुनी। निखिल यादव ने कहा कि जिन परिवारों का नाम सूची में हैं। जिनको मुवावजा नही मिला है उसे शिघ्र ही चेक मिलेगा। जिनका नाम सूची में नही है। उनको भी जल्द से जल्द घर मकान खाली कर दूसरे स्थान पर चले जायें। अन्यथा की स्थिति में प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी। भिसुर गांव निवासी रामनेवाज ने कहा कि हमारे से महज पचास मीटर की दूरी पर जलभराव हो गया है। सूची में नाम होते हुए भी हम वंचित हैं। फाटक बंद होते ही हमारा घर मकान डूब जाएगा। सिचाईं विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार आश्वासन दिया जा रहा है। एसडीएम निखिल यादव के आश्वासन के बाद विस्थापित परिवार के लोग अपना घर खाली करने को राजी हुए हैं।
रामनेवाज की पत्नी सुमंती ने भावुकता से बताई की बाप दादा से यहाँ कई पीढ़ियों के साथ रहे हैं। यहाँ से जाने को बिल्कुल भी मन नही है। लेकिन दिन प्रतिदिन पानी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। इसलिए घर मकान को खाली करना पड़ेगा। घर मकान जमीन पशुओं के साथ खेती बारी छोड़कर अब मामूली प्लॉट में जाकर निवास करेंगे। इसके अलावा हमारे पास कोई विकल्प भी नही है। कनहर बांध का क्रेस्ट लेबल 254.800 है। जिसमें चार फाटक खुले हुए हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App