सोनभद्र

अनियंत्रित टैंपो पलटी एक युवक की मौत, दूसरी घटना में महिला की मौत

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी) कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में अनियंत्रित टैम्पो पलट गई। टैम्पो में बैठे सवार युवक की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वृहस्पतिवार की देर शाम करीब झारोखुर्द की ओर से दुद्धी की ओर आ रही अनियंत्रित टैम्पो डूमरडीहा गांव में पलट गई। जिसमें बैठे सवार राम प्रवेश 35 पुत्र बुनन उर्फ मुन्ना निवासी डूमरडीहा की मौत हो गई। साथी युवक सतेंद्र 30 पुत्र भिख़म निवासी डूमरडीहा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का उपचार सीएचसी दुद्धी में चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस दुद्धी सीएचसी पहुँच कर मृतक राम प्रवेश का शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीँ दूसरी घटना हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव में अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। शंभु अपने बाइक से पत्नी व दो बच्चे के साथ रिश्तेदार लीची देवी 30 पत्नी सोमारू निवासी कर्री ओबरा से रेनुकूट जा रहे थे। हाथीनाला से मूर्धवा मार्ग पर करीब चार किमी दूर बाइक पर पीछे बैठे महिला लीची देवी अनियंत्रित होकर गिर गई। घायलवस्था में महिला को लेकर दुद्धी सीएचसी पहुँचे जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App