सोनभद्र

एनटीपीसी रिहंद में टॉपर छात्रों का सम्मान

—- 97.2%अंक पाने वाली ईशिता समेत कई मेधावियों को किया सम्मानित, खुला संवाद सत्र भी हुआ

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)एनटीपीसी रिहंद परिसर में स्थित तीन प्रमुख विद्यालयों के मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह शिवालिक अतिथिगृह में आयोजित किया गया। केन्द्रीय विद्यालय, डीएवी पब्लिक स्कूल और सेंट जोसेफ विद्यालय के 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया।

परियोजना प्रमुख अनिल श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने सभी टॉपर छात्रों को रोजबड देकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया गया।

कार्यक्रम में ‘खुले मंच संवाद सत्र’ का आयोजन किया गया। छात्रों ने परियोजना प्रमुख से विभिन्न प्रश्न पूछे। श्री श्रीवास्तव ने सभी प्रश्नों का जवाब देते हुए छात्रों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कक्षा 10वीं में सेंट जोसेफ की मैत्रयी ने 95.6% डीएवी के सुमित केशरी ने 95.2%और केन्द्रीय विद्यालय के मोहित कुमार ने 91.4%अंक प्राप्त किए। कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग में डीएवी की ईशिता सिंह ने 97.2%सेंट जोसेफ के ईशान कुमार ने 94%और केन्द्रीय विद्यालय की अनामिका कुमारी ने 87%अंक प्राप्त किए।

वाणिज्य वर्ग में डीएवी की वंशिका श्रीवास्तव ने 93.8%और केन्द्रीय विद्यालय के ध्रुव गुप्ता ने 78%अंकों के साथ टॉप किया। विशेष उपलब्धि के रूप में, सेंट जोसेफ के ईशान कुमार ने JEE एडवांस में 2496 रैंक प्राप्त कर IIT पटना में कंप्यूटर साइंस में प्रवेश पाया।

समारोह के अंत में श्री श्रीवास्तव ने छात्रों को राष्ट्र का भविष्य बताते हुए निरंतर सीखते रहने की प्रेरणा दी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App