सोनभद्र

भारतीय ज्ञान परंपराओं को लेकर आयोजित कार्यशाला में आमंत्रण

सोनभद्र के आदिवासी परम्परा और जड़ी बूटी, जीवन पद्धति पर भी होगी चर्चा
म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर ब्लॉक के लीलासी निवासी कवि ,लेखक और आदिवासी परम्परा की विशेष जानकारी रखने वाले डॉ लखन राम जंगली, और प्रख्यात पर्यावरण कार्यकर्ता, आदिवासी जीवन शैली और उनके बीच जागरूकता कार्यक्रम बढ़ाने वाले कार्यकर्ता जगत नारायण विश्वकर्मा को पश्चिम बंगाल के विद्या सागर विश्वविद्यालय में आयोजित एक से दो अगस्त के बीच दो दिवसीय कार्यशाला में आमंत्रित किया गया है। आई सी एस एस आर द्वारा आयोजित कार्यशाला में इतिहास एवं प्राचीन भारतीय परंपराओं पर चर्चा होगी। साथ ही आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र , चंदौली, मिर्जापुर,सहित देश के विभिन्न राज्यों में रहने वाले आदिवासी संस्कृति में आ रहे बदलाव,विलुप्त होती जनजातियों की भाषाओं और बोली को लेकर मंत्रणा होगी। कार्यशाला के संयुक्त संयोजक और डा भीम राव अंबेडकर मराठवाडा विश्व विद्यालय की प्रो डॉ बिना सेंगर ने बताया कि दीर्घ कालीन अध्ययन की मूल अवधारणाओं प्रकारों के महत्व को समझना, प्रश्ननावली निर्माण, डेटा प्रबंधन, चिकित्सा पद्धति के साथ शोध कर्ताओं को सक्षम बनाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। कार्यक्रम में बी एच यू के आयुर्वेद विभाग प्रो किशोर पटवर्धन, डा निर्मल कुमार महतो, प्रो शेख फिरोज, सहित आई आई टी खड्ग पुर, बीएचयू , मुंबई सहित अन्य संस्थानों के 30 लोग शामिल होंगे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App