सोनभद्र

22.50 लाख कीमत का गांजा म्योरपुर पुलिस ने किया बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

थाना म्योरपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक नफर अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को मंगलवार की देर शाम थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में एक ट्रेलर वाहन से कुल 92 किलो 460 ग्राम मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित कीमत 22 लाख 50 हजार रुपये) बरामद किया। मंगलवार को थाना प्रभारी म्योरपुर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रासपहरी में बभनी-मुर्धवा रोड पर बंद पड़े केरल ढाबा के पास एक ट्रेलर गाड़ी खड़ी है जिस पर गांजा लदा है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी म्योरपुर मय टीम मौके पर पहुंचकर ट्रेलर की चेकिंग की गयी तो ट्राला के तल में बने गुप्त बाक्स से चार बोरियों में कुल 92 किलो 460 ग्राम मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित कीमत 22 लाख 50 हजार रुपये) बरामद हुआ तथा मौके से एक नफर अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर अरूण कुमार सिंह पुत्र मोतीलाल निवासी दीघा थाना धनगाई जिला भोजपुर,बिहार को गिरफ्तार किया गया। इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0-88/2025 धारा 8/20/27ए/29/60 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मैं अपने गाड़ी मालिक राजकुमार पुत्र नन्द किशोर निवासी ग्राम बासन बीघा पोस्ट बाबू अमौना थाना दाउदनगर जिला औरंगाबाद बिहार व उनके साथी फुलेन्द्र सिंह के कहने पर उडीसा से गाड़ी में गांजा लोड करके परिवहन करता हूँ। इस माल को मैं प्रतापगढ़ लेकर जा रहा था। अपने मालिक और फुलेन्द्र के कहने पर मैं अवैध गांजा को उड़ीसा से प्रतापगढ़, इलाहाबाद,आजमगढ़, जौनपुर आदि जिलो में पहुँचाने का काम करता हूँ । इस एवज में मुझे प्रति चक्कर गाड़ी मालिक द्वारा 40,000 रुपये दिये जाते हैं। दोनों लोग काफी समय से गांजा के अवैध व्यापार में शामिल हैं।वहीं पुलिस ने वांछित अभियुक्त राजकुमार पुत्र नन्द किशोर निवासी ग्राम बासन बीघ थाना दाउदनगर जिला औरंगाबाद बिहार तथा फुलेन्द्र सिंह पुत्र अज्ञात निवासी जिला औरंगाबाद बिहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे उनि मनोज कुमार सिंह चौकी प्रभारी लिलासी,हे०का० माधवानन्द सिंह,हेका० प्रमोद कुमार यादव,हे०का० अतुल कुमार,कां० अनिल कुमार आदि शामिल रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
Download App