सोनभद्र

नशा मुक्ति केंद्र सलखन मे चोपन मंडल अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

इलाज एंव भोजन मे बरती जा रही अनियमितता मे जमकर लगाई फटकार।

गुरमा/सोनभद्र( ओम प्रकाश गुप्ता)

भाजपा चोपन मंडल अध्यक्ष भगवान दास उर्फ संजय केशरी ने बुधवार की दोपहर सलखन स्थित नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया वहा पर उन्होने निरीक्षण के दौरान नशा मुक्ति केंद्र सलखन मे मरीजो की इलाज मे की जा रही अनियमितता पर जमकर फटकार लगाई उनका कहना था की मरीजो का प्रशिक्षित डॉक्टर द्वारा इलाज नही किया जा रहा सिर्फ कंपाउंडरों के सहारे मरीजों का इलाज किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मरीजो ने मंडल अध्यक्ष को बताया की मेनू बोर्ड पर प्रदर्शित के विपरीत भोजन दिया जाता है सिर्फ सुबह नास्ते मे महज चना दिया जाता है मेनू के हिसाब मरीजो को मिलने दिये जाने वाल पौष्टिक फल एंव अण्डा कभी उपलब्ध नही करायी जाती है।मरीजो से वसूली के साथ बाहर से दवा मंगाकर इलाज किया जाता है।जिससे वहा

मरीजो का आर्थिक शोषण होता है। नशा मुक्ति केंद्र सलखन में भर्ती मरीजो ने उन्हे बताया की कई दिनों से रात्रि व दिन के भोजन में सिर्फ कद्दू- आलू मिला एक ही सब्जी दिया जाता है। दाल भी इतना पतला था कि मानो लज्जा से भात में समा गई हो। सब्जी का भी हालत कुछ ऐसा ही था। घटिया खाना देने का विरोध करने पर नशा मुक्ति केंद्र के संचालक कहते है कि अब ऐसा ही खाना खाने का आदत डाल लो। मेनू के हिसाब से कभी दुध फल एक अण्डा नही दिया जाता है। चोपन मंडल अध्यक्ष भगवान दास उर्फ संजय केशरी का कहना है की नशा मुक्ति केंद्र के प्रबंधक मरिजो का बेहतर इलाज दवा एंव मेनू के हिसाब से भोजन वितरण ना कराकर नशा मुक्ति केंद्र सलखन मे भर्ती आदिवासी- बनवासी गरीब लोगो सिर्फ इलाज कागजी खानापूर्ति कर करोड़ो का फंड अपने एनजीओ से प्राप्त कर रहे है। केंद्र एंव प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की जाएगी मौके पर मंडल मंत्री भोला जायसवाल के साथ आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव
Download App