सोनभद्र

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विंढमगंज सोनभद्र(सुमन गुप्ता)
थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुडिसेमर के खान टोला में बीती शांम अतिया इमान उम्र लगभग 32 वर्ष पत्नी रशीद खान उर्फ छोटे खान ने अपने ही घर में पंखे के कुंडी के सहारे दुपट्टे से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंचे मृतिका के मायके वालों की तहरीर पर उप निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में कर पंचनामा के पश्चात अंत परीक्षण हेतु दूध्दि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।गया

मौके पर मौजूद मृतिका के ससुर मुजीब खान ने बताया कि हमारी बहू काफी समझदार थी बेटी की तरह हमारा भी ख्याल रखती थी लेकिन वह ऐसा कदम क्यों उठा ली हमे समझ में नहीं आ रहा है,अतिया इमान अपने पीछे अपने छोटे-छोटे तीन बच्चों को छोड़कर चली गई जो काफी दुखद है। थाना अध्यक्ष विण्ढमगंज शेषनाथ पाल ने बताया कि मृतिका के पिता आफताब पुत्र नसरतुल्लाह खान निवासी ग्राम बारा बरवाडीह पलामू झारखंड के द्वारा थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया है
पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु दूधी पोस्टमार्टम हाउस भेजकर कानुनी कार्रवाई कर रही है। घटना से मृतिका के तीनों बच्चे व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App