सोनभद्र

आपरेशन के दौरान महिला की मौत आक्रोशित परिजनों ने जमकर काटा बवाल

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत पंचशील मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। बाद गुस्साए परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर तोड़फोड़ किया। परिजनों ने हॉस्पिटल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पेशेंट का इलाज भी सही से नहीं किया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद मरीज को वाराणसी के लिए रेफर किया गया था, लेकिन जब परिजनों द्वारा जबरन ओटी में घुसकर देखा गया तो मरीज की मौत हो चुकी थी और मरीज को ओटी में ही छोड़कर सभी चिकित्सक फरार हो गए थे। वहीं हॉस्पिटल में हंगामा और तोड़फोड़ की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और परिजनों को शांत कराते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना की सूचना देने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार छपका निवासी मृतक महिला इंदु 34 वर्ष की शादी मिर्जापुर के मडिहान निवासी अरविंद के साथ हुई थी। इंदु को एक छः वर्ष का बच्चा भी है। मृतका को पेट में ट्यूमर था, जिसका ऑपरेशन कराने वह मंगलवार को अपने मायके आयी थी और मंगलवार की सुबह 10 बजे वह छपका स्थित पंचशील मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी। सभी जाँच के बाद शाम चार बजे उसे ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। परिजनों द्वारा जब भी जानकरी मरीज के विषय में जानकारी ली गई तो कर्मचारियों ने सब ठीक बताया, लेकिन जब रात 9 बजे तक मरीज को ओटी से बाहर नहीं लाया गया तो परिजन आग बबूला हो गये। वह जबरन ओटी में घुस गए और वहाँ देखा तो इंदु मृत पड़ी थी। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते इंदु को रेफर कर देते तो इंदु जीवित होती। इधर इंदु के मौत की खबर सुनते ही परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ शुरू कर दिया और अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हॉस्पिटल बंद करने की मांग करने लगे। वहीं अस्पताल में तोड़फोड़ की सूचना पर मौके पर एएसपी अनिल कुमार सिंह, सीओ सीटी डॉ. चारु द्विवेदी, सीओ सदर सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और स्थिति को सँभालने का प्रयास करने लगी। काफी समझाने-बुझाने के बाद देर रात परिजन शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने देने पर राजी हुए। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। बता दें कि उक्त हॉस्पिटल में पूर्व में भी मौत हो चुकी है। बवाल के बाद स्वास्थ्य विभाग जाँच करता है और फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।

सूचना मिलने के बाद भी नहीं पहुंचा स्वास्थ्य महकमा

छपका स्थित पंचशील मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इंदु के मौत के बाद परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि रात 9.30 बजे घटना के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया था, लेकिन रात 2 बजे तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुँचा सका।

पंचशील मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल में इंदु के मौत के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया गया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कारवाई किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App