सोनभद्र

स्कूल से घर जा रही शिक्षिका सड़क दुर्घटना में घायल

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कठपुरवा गांव के समीप सामने से आ रही ट्रक ने स्कूटी चालक शिक्षिका को टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करमा विकास खंड स्थित कसया कला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रेनू गुप्ता बुधवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर राबर्ट्सगंज जा रही थी,जैसे ही कठपुरवा गांव के समीप पहुंची सामने से आ रही ट्रक ने धक्का मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ी। आस पास के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। कसयां कला स्कूल में कार्यरत शिक्षामित्र सुरेश ने बताया कि उन्हें राबर्ट्सगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिन्हें गंभीर चोट आई है। चिकित्सक के मुताबिक हाथ पैर फ्रैक्चर होने की संभावना है।उनके हाथ और सर में भी चोट आई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
Download App