सोनभद्र

71 वाहनों का चालान, पांच किए गए सीज

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) जिले में शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा एक जुलाई से 15 जुलाई तक बिना वैध प्रपत्रों एवं फिटनेस चल रहे स्कूली वाहनों की सघन जांच का अभियान चलाया गया। इस अभियान में नियमों को दर किनार कर बच्चों को फर्राटा भर रहे 71 वाहनों का चालान किया गया वहीं 5 वाहनों को सीज किया गया।
एआरटीओ प्रशासन प्रवर्तन राजेश्वर यादव ने बताया कि जनपद में स्कूल वाहन के नाम से पंजीकृत कुल 436 बसें है। इस अभियान में 201 वाहनों का जांच किया गया। जिसमें 29 गाड़ियां बगैर फिटनेस के संचालित हो रही थी। अभियान में पकड़े जाने के बाद 12 गाड़ियों ने अपना फिटनेस कराया। फिलहाल 17 गाडियां अभी भी अनफिट है। इन गाड़ी मालिकों को पूर्व में नोटिस के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है बावजूद फिटनेस न कराने पर अब इन गाड़ियों का पंजीयन निलंबन की कार्रवाई की जाएगी और आगे भी स्कूली वाहनों के खिलाफ जांच अभियान लगातार चलता रहेगा। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अगर स्कूल वाहन संचालक गड़बड़ी करेंगे तो कार्रवाई की जाएगी। पीटीओ मनोज कुमार ने बताया कि रावर्ट्सगंज, रामगढ़, घोरावल, चोपन, ओबरा, रेणुकूट, अनपरा, शक्तिनगर, दुद्धी, विंढमगंज आदि इलाकों के स्कूली बसों की जांच के दौरान इमरजेंसी गेट खुलवाए गए। जिनमें से अधिकतर के गेट नहीं खुले। मेडिकल किट भी अपर्याप्त मिलीं। उन्होंने बताया कि विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य अपने विद्यालयों में लगे वाहनों के प्रपत्र नियमानुसार पूरे कराने के बाद ही वाहनों का संचालन करें। नहीं तो कार्रवाई के लिए खुद ही जिम्मेदार होंगे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव
Download App