सोनभद्र
बारिश के कारण कल स्कूल बंद जिलाधिकारी ने किया आदेश जारी

सोनभद्र। जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कल दिनांक 17 जुलाई 2025 (गुरुवार) को जनपद के कक्षा 8 तक के समस्त परिषदीय एवं सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी ने सुरक्षा की दृष्टि से यह निर्णय लिया है, जिससे बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा या जोखिम न हो।




