सोनभद्र

ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष जय प्रकाश महामंत्री अजय ओझा निर्वाचित

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी) उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव ब्लॉक सभागार में मंगलवार को संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी राजेश कुमार, कृष्ण मुरारी सह चुनाव अधिकारी भागवत व सन्तोष कुमार की देखरेख में हुए चुनाव में जय प्रकाश को अध्यक्ष, अजय ओझा को महामंत्री, शंभु नाथ को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी राजेश कुमार कृष्ण मुरारी ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु जयप्रकाश 67 विनोद 42 व लक्ष्मी शंकर 17 मत मिले। एक मत अवैध पड़े। जयप्रकाश विजयी घोषित हुए। महामंत्री अजय ओझा 82 श्याम देव 47 दो मत अवैध पड़े। अजय ओझा विजयी घोषित हुए। कोषाध्यक्ष शंभू नाथ 74 शिव प्रसाद सिंह 51 मिले। दो मत अवैध पड़े। शंभू नाथ विजय घोषित किए गए। कुल मतदाताओं की संख्या 128 जिसमें 127 मत पड़े। सभी निर्वाचित पदाधिकारी को निर्वाचन अधिकारी ने बधाई शुभकामनाएं दिया।अध्यक्ष जय प्रकाश महामंत्री अजय ओझा कोषाध्यक्ष शंभु नाथ तीनों निर्वाचित पदाधिकारी को निवर्तमान पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दिया। तीनों निर्वाचित पदाधिकारी ने सफाई कर्मियों के लिए हर सम्भव मदद के लिए आश्वासन दिया। सभी को एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव ने बधाई व शुभकामनाएं दिया। चुनाव के मद्देनजर कोतवाली पुलिस मय फोर्स लगी रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App