एसओजी और जितेंद्र कुमार ने गोली मार हत्या करने के 3 आरोपी को तमंचा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

सोनभद्र एसओजी और जितेंद्र कुमार ने गोली मार हत्या करने के 3 आरोपी को तमंचा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार। शाहगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मराची में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या का किया गया सफल अनावरण, हत्या करने वाले तीन नफर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद देशी तमंचा व फायर शुदा खोखा कारतूस 315 बोर तथा एक अदद पल्सर मोटर साइकिल बरामद।
शाहगंज मे अनिल यादव पुत्र अमरनाथ यादव निवासी ग्राम मराची शाहगंज द्वारा सूचना दिया गया कि उसके पिता अमरनाथ यादव पुत्र बुडूक यादव चारपाई पर बाहर सोये थे कि तीन व्यक्ति 01. मंगला गुप्ता पुत्र शिवप्रसाद निवासी ग्राम मराची/उमरी खुर्द थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र 02. ओमजी पाठक पुत्र शिवशंकर पाठक निवासीगण ग्राम उसरी थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र व 03. मोटरसाइकिल चालक नाम पता अज्ञात द्वारा अमरनाथ यादव को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना स्थल का निरीक्षण उच्चाधिकारी गण द्वारा फील्ड यूनिट के साथ किया गया, थाना शाहगंज पर मु0अ0सं0-73/2025 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर, मृतक के शव का पोस्टमार्टम नियमानुसार करायी गई। घटना उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय नेतृत्व में 03 टीमें बनाकर लगातार प्रयास किया जा रहा था ।
इसी क्रम में एसओजी व थाना शाहगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 24.06.2025 को समय 05.45 बजे थाना क्षेत्र शाहगंज अन्तर्गत प्रा0 विद्यालय उमरी के पास से उपरोक्त घटना से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्तगण 01. ओमजी पाठक पुत्र शिवशंकर पाठक निवासी उसरी खुर्द थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 35 वर्ष 02. मंगला गुप्ता पुत्र शिवप्रसाद निवासी ग्राम मराची/उमरी खुर्द थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 30 वर्ष 03. अन्तलाल गुप्ता पुत्र गुड्डू गुप्ता निवासी ग्राम उमरी खुर्द थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष को गिरफ्तार कर कब्जे से एक अदद देशी तमंचा व फायर शुदा खोखा कारतूस 315 बोर तथा एक अदद पल्सर मोटर साइकिल बरामद किया गया तथा उक्त बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम का बढोतरी की गयी। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
आरोपी मंगला प्रसाद गुप्ता से पूछताछ करने पर बताया कि अमरनाथ यादव को मैने गोली मारी थी, क्योकि अमरनाथ यादव ने वर्ष 2023 में मेरे घर में घुसकर मेरे माता व पिता को बहुत मारे पीटे थे, जिससे मेरे पिताजी का हाथ टुट गया था तथा अमर नाथ यादव का परिवार मुझे व मेरे परिवार को इतना मजबूर कर दिये कि हम लोग अपनी पैतृक जमीन व मकान बेचकर लालगंज मे मकान बनाकर रहने लगें और हम लोग सूरत में नौकरी करने लगे। इसी बात से क्षुब्ध होकर मैंने अमरनाथ यादव को मारने का प्लान बनाया, जिसको मैं अपने दोस्त ओमजी पाठक व अन्तलाल उपरोक्त को बताया तो यह लोग दोस्ती के नाम पर राजी हो गये, और दिनांक 17.06.2025 को मैं व अन्तलाल अपनी इसी मो0सा0 संख्या UP64BB1719 से ओमजी पाठक के घर गये, उसके बाद हम तीनों लोग इसी मोटर साइकिल पर बैठकर ग्राम मराची अमरनाथ के घर के पास पहुँचे, जहाँ पर पहले से जानकारी किये थे, कि अमरनाथ यादव उपरोक्त अपने घर के बाहर ही सोता है। मो0सा0 को खजूर के पेड़ के पास ख़ड़ी कर मैं व ओमजी पाठक उसके घर तंमचा के साथ पहुँचे, अन्तलाल मोटर साइकिल के पास खड़ा होकर देख रेख कर रहा था। मेरे और ओंम जी पाठक के पास तमंचा था मैने अपने तमंचे से ही अमरनाथ जो कि अपने दरवाजे पर मच्छरदानी के अंदर सो रहा था के सिर में गोली मार दिया तब तक उसके घर वाले जाग गये तो ओम जी पाठक भी अपने तमंचे से फायर करके तमंचा वहीं पर फेंककर मोटर साइकिल के पास भागकर आये जहां पर मोटर साइकिल लिए अन्तलाल खड़ा था उसी मोटर साइकिल से हम लोग ओंम जी पाठक को उसके घर के पास छोड़कर मैं और अंतलाल मीरजापुर भाग गये । तब से इधर-उधर छिप छिपाकर रह रहे हैं । वकील साहब ने आज कोर्ट हाजिर कराने के लिए कहा था कि हम लोग मुख्य सड़क को छोड़कर इस रास्ते कोर्ट के लिए ही जा रहे थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया है ।
बरामदगी का विवरण
01. एक अदद देशी तमंचा व फायर शुदा खोखा कारतूस 315 बोर ।
02. एक अदद पल्सर मोटर साइकिल संख्या UP64BB1719।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, एसओजी/स्वाट टीम, जनपद सोनभद्र ।
2. थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र ।
3. उ0नि0 रामसिंहासन शर्मा चौकी कस्बा शाहंज थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र ।
4. हे0का0 सतीश सिंह, का0 सत्यम पाण्डेय, का0 रितेश सिंह पटेल, का0 प्रेम प्रकाश चौरसिया, का0 अजीत कुमार, एसओजी टीम, जनपद सोनभद्र ।
5. हे0का0 संतोष कुमार यादव, हे0का0 सुबाष चन्द यादव, का0 मनोज कुमार, का0चालक मनोज कुमार थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र।



