सोनभद्र

खाद्यान्न लाभार्थियों को 30 जून तक हर हाल में कराना होगा ई के वाई सी

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

खाद्यान्न लाभार्थियों को हर हाल में 30 जून तक राशन कार्ड का ई केवाईसी कराने का आखिरी मौका शासन ने दिया है इसके बाद जिन लाभार्थियों का ई केवाईसी नहीं होगा।राशन मिलना मुश्किल होगा।अपर आयुक्त के चेतावनी भरे पत्र के बाद जिलापूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने म्योरपुर,बभनी,दुद्धी,चोपन कोन सहित सभी ब्लॉक के पूर्ति निरीक्षकों को पत्र जारी कर कहा है कि कोटेदारों से मिल कर जिनका ई केवाईसी नहीं हुआ है उनके लिए प्रेरित करे।ग्राम पंचायतों और नगर पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाए और निर्धारित समय से अभियान को पूरा करे। पूर्ति निरीक्षक निर्मल सिंह ने बताया कि म्योरपुर चोपन, कोन,के सभी कोटेदारों को इस बाबत शनिवार को चेतावनी दी गई है।और नियम समय पर कार्य पूरा करने को कहा गया है।कोटेदारों का कहना है कि जो लोग पलायन कर बाहर काम पर गए है उनका ही ई केवाईसी रह गया है बाकी सभी लाभार्थियों का पहले ही हो गया है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App