सोनभद्र

निर्माणाधीन कनहर बांध के गहरी खाई में कार्यदाई संस्था का बोलेरो गिरी

दुद्धी(मदनमोहन तिवारी) कनहर सिंचाई परियोजना के चर्चित बहुद्देश्यीय निर्माणाधीन कनहर बांध से अनियंत्रित होकर एक बोलेरो सौ फिट गहरी खाई में गिर गया। इस घटना से कोई जनहानि नही हुई। जबकि बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सोमवार की शाम कार्यदाई संस्था (एचईएस) के अधिकारी बोलेरो से बांध का निर्माण कार्य निरीक्षण करने मुख्य बांध स्पेलवे पर गये हुए थे। चालक द्वारा बोलेरो कार को स्पेलवे से पहले राॅकफिल पर किनारे खड़ा कर दिया। अधिकारियों के आने के पूर्व ही बोलेरो फिसल कर गहरी खाई में चला गया। जिससे बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार्यदाई संस्था के जीएम संजीव कुमार ने बताया कि निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण के दौरान हादसा हुई है। किसी भी तरह का अनहोनी नही हुई। वाहन क्षतिग्रस्त हुई है। अपने अधीनस्थ अधिकारी से जांच कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App