सोनभद्र

अनपरा एसएचओ शिव प्रताप वर्मा का नेक कार्य फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले व्यक्ति को बचाया

अनपरा/सोनभद्र अनपरा एसएचओ शिव प्रताप वर्मा का नेक कार्य फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले व्यक्ति को बचाया।

अनपरा एसएचओ शिव प्रताप वर्मा साक्ष्य देकर वापसी में सिदहवाँ जंगल से गुजर रहे थे कि उसी समय लोगों को रोड के किनारे खड़ा देख रुककर पूछा गया तो एक व्यक्ति ललित गुप्ता उर्फ पप्पू पुत्र गुलाब निवासी सिदहवाँ थाना अनपरा पेड़ की डाली पर फांसी का फंदा लगाकर बैठा था। उन्होने भीड़ को चुप कराकर हिकमत अमली से बात करके आत्महत्या के लिए फांसी का फंदा लगाकर पेड़ की डाली पर बैठे व्यक्ति सकुशल पेड़ से नीचे उतरवाया गया। पूछने पर उसने खेत की बिक्री के 22 लाख रुपये को लेकर माँ से विवाद होना बताया। ललित गुप्ता उर्फ पप्पू उपरोक्त विवाहित है और उसके 5 बच्चे है अनपरा प्लांट में नौकरी करता है।

शिव प्रताप वर्मा ने उसे अनपरा थाना साथ लाकर उसकी पत्नी, उसके पांचो बच्चों और माता पिता को काउंसलिंग काउंसलिंग कर समझाया बुझाया गया है। उनके इस नेक पहल की लोगो ने भूरी भूरी प्रशंसा किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App