सोनभद्र

13 दिन का आंदोलन हुआ स्थगित, प्रमुख सचिव ने दिए जांच के आदेश

दुद्धी(मदनमोहन तिवारी)रजिस्ट्री कार्यालय (उप निबंधन) के विरुद्ध जारी हड़ताल को संयुक्त बार एसोसिएशन ने स्थगित कर दिया है। दुद्धी व सिविल बार एसोसिएशन की संयुक्त रूप से उपनिबंधक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमियता के विरुद्ध 13 दिनों की आंदोलन को आज स्थगित कर दिया है। उक्त जानकारी राकेश कुमार एडवोकेट सचिव दुद्धी बार एसोसिएशन ने पत्र जारी कर कहा कि संयुक्त बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष बोर्ड आफ रिवेन्यू व प्रिंसिपल सेक्रेट्री फाइनेंस, सेक्रेटरी स्टैंप एवं रजिस्ट्रेशन से मिलकर अपना ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री से मुलाकात करन अभी बाकी है। संबंधित अधिकारियों ने भ्रष्टाचार पर रोक लगाने हेतु जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इसकी जानकारी प्रभु सिंह कुशवाहा अध्यक्ष सिविल बार व राकेश कुमार एडवोकेट दुद्धी बार सचिव ने दिया। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल का डेलिगेशन प्रेमचंद यादव दुद्धी बार अध्यक्ष, रामपाल जौहरी, जितेंद्र श्रीवास्तव, आनंद गुप्ता, विपिन बिहारी ने मिलकर अलग-अलग अधिकारियों से मिलकर ज्ञापन सौंपा है। डेलिगेशन टीम ने बताया कि 13 दिनों से यह चल रहे आंदोलन को अधिकारी सुनते ही स्थगित करने को निर्देश दिए। संयुक्त बार ने उक्त आंदोलन को पूर्ण रूप से विराम लगाते हुए आंदोलन को रोक दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App