सोनभद्र

जाताजुआ ब्लास्टिंग एरिया का एसडीएम दुद्धी ने निरीक्षण किया

हैवी ब्लास्टिंग के जद में कई मकान

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी) ब्लास्टिंग एरिया में दर्जनों हरे पेड़ कटने के बाद एसडीएम दुद्धी निखिल यादव ने जाताजुआ ब्लास्टिंग क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान काटे गए हरे पेड़ व ब्लास्टिंग एरिया का निरीक्षण कर जानकारी लिया। जिसमें दर्जनों ग्रामीणों ने मिलकर हैवी ब्लास्टिंग से दरक रहीं मकानों की जानकारी दिया। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को जांच हेतु निर्देश दिए हैं।
तहसील मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर महुअरिया रेलवे स्टेशन से महज 500 मीटर की दूरी पर जाताजुआ बघमन्दवा गांव में पहाड़ से लगातार हैवी ब्लास्टिंग से कई मकान जद में आ गई है। तेज ब्लास्टिंग से ग्रामीण विनोद यादव के घर मे दरारें आ गई हैं। अम्बिका प्रसाद यादव पुत्र स्व जादव प्रसाद ने कहा कि घर से महज 70 मीटर की दूरी पर पहाड़ी है। हैवी ब्लास्टिंग से हमारे घर के दीवार फट कर दरार आ गया है। नए मकान अभी हाल ही में दो साल पहले बनाया है। इस तरह की ब्लास्टिंग हुई तो हमारे घर के अलावा आबादी के दर्जनों मकान ढह जाएगी। गांव के राजेश, सुरेश, हरिशंकर, उदय प्रताप ने बताया कि बीते एक साल पहले से यहाँ ब्लास्टिंग किया जा रहा है। पहले धीमी गति से ब्लास्ट किया जा रहा था। लेकिन बीते तीन महीने पूर्व से कई बार बड़े आकार में ब्लास्टिंग हुई है। जिससे हमारे घर के मकान व बाउंड्रीवाल में दरारें आ गई है। कई किसानो के खेतों में बोल्डर के टुकड़े मिले हैं। जबकि ब्लास्टिंग के पूर्व गांव में किसी भी तरह के सूचना नही दी जाती है। एसडीएम निखिल यादव ने पहाड़ी का निरीक्षण कर हरे पेड़ की कटान व ब्लास्टिंग के मद्देनजर खनन व वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जांच करने हेतु टीम गठित कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। एक सप्ताह के अंदर जांच पूर्ण करने को निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App